IOCL Apprentice Recruitment 2026: 10वीं, 12वीं, ITI और ग्रेजुएट के लिए 433 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने मार्केटिंग डिवीजन (Northern Region) के अंतर्गत IOCL Apprentice Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न ट्रेडों में कुल 433 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 6 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Notification for 433 Trade Technician Graduate Apprentice Posts

यह भर्ती दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सहित उत्तरी क्षेत्र के विभिन्न राज्यों के लिए आयोजित की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। चयन केवल शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

ध्यान दें: यह नियमित सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद IOCL में स्थायी नौकरी का दावा नहीं किया जा सकता।

Table of Contents

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
संस्थाइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL)
डिवीजनमार्केटिंग डिवीजन (Northern Region)
विज्ञापन संख्याIOCL/MKTG/NR/APPR/2026-27/1
भर्ती का प्रकारApprentice Recruitment
कुल पद433
आवेदन प्रारंभ7 अगस्त 2026
अंतिम तिथि6 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
प्रशिक्षण अवधि12 महीने
चयन प्रक्रियामेरिट, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल
परीक्षानहीं होगी

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Latest Update

IOCL द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी करनी होगी। सबसे पहले संबंधित श्रेणी के अनुसार NAPS या NATS Portal पर आवेदन करना होगा। इसके बाद निर्धारित Microsoft Form भी भरना अनिवार्य होगा। यदि कोई उम्मीदवार केवल NAPS/NATS पर आवेदन करता है लेकिन Microsoft Form जमा नहीं करता, तो उसका आवेदन अधूरा माना जाएगा।

भर्ती में ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डाटा एंट्री ऑपरेटर के विभिन्न डिसिप्लिन शामिल किए गए हैं। उम्मीदवार केवल एक डिसिप्लिन कोड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Important Dates

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ7 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि6 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे)
Microsoft Form भरने की अंतिम तिथि6 सितंबर 2026
दस्तावेज सत्यापनईमेल द्वारा सूचना

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद Microsoft Form समय पर भरना अनिवार्य रहेगा।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 State Wise Vacancy Details

IOCL द्वारा विभिन्न राज्यों के लिए अप्रेंटिस पद निर्धारित किए गए हैं।

राज्यटेक्नीशियनट्रेडग्रेजुएटDEO
दिल्ली10102010
हरियाणा121087
पंजाब2710128
हिमाचल प्रदेश8455
चंडीगढ़211512
जम्मू-कश्मीर7454
राजस्थान26221612
उत्तर प्रदेश54372010
उत्तराखंड10631

आधिकारिक नोटिफिकेशन में डिसिप्लिन कोड 101-114 की सीटें समूहवार प्रकाशित की गई हैं।

Rajasthan IOCL Apprentice Vacancy 2026

राजस्थान के अभ्यर्थियों के लिए निम्नलिखित पद निर्धारित किए गए हैं।

अप्रेंटिस श्रेणीकुल सीटेंUREWSSCSTOBC
टेक्नीशियन अप्रेंटिस26122435
ट्रेड अप्रेंटिस22112324
ग्रेजुएट अप्रेंटिस1681223
डाटा एंट्री ऑपरेटर1261212

राजस्थान में PwBD उम्मीदवारों के लिए क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान केवल अधिसूचना के अनुसार लागू रहेगा।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification

भर्ती में अलग-अलग डिसिप्लिन के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

डिसिप्लिन कोडपदयोग्यता
101Technician Apprentice (Mechanical)मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा
102Technician Apprentice (Electrical)इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
103Technician Apprentice (Instrumentation)इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग डिप्लोमा
104Technician Apprentice (Civil)सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा
105Technician Apprentice (EEE)Electrical & Electronics डिप्लोमा
106Technician Apprentice (Electronics)इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग डिप्लोमा
107Trade Apprentice Fitter10वीं + ITI Fitter
108Trade Apprentice Electrician10वीं + ITI Electrician
109Trade Apprentice Electronics Mechanic10वीं + ITI
110Trade Apprentice Instrument Mechanic10वीं + ITI
111Trade Apprentice Machinist10वीं + ITI
112Graduate Apprenticeकिसी भी विषय में ग्रेजुएशन
113Data Entry Operator (Fresher)12वीं पास
114Data Entry Operator (Skill Certificate Holder)12वीं + मान्य Skill Certificate

न्यूनतम अंकों की शर्त

अधिसूचना के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं।

  • General / EWS / OBC-NCL अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 50% अंक आवश्यक हैं।
  • SC / ST / PwBD उम्मीदवारों के लिए 45% अंक आवश्यक हैं।
  • ITI ट्रेड के लिए संबंधित ट्रेड में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • Data Entry Operator (Skill Certificate Holder) के लिए मान्य Skill Certificate आवश्यक होगा।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों की आयु की गणना 31 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

श्रेणीआयु सीमा
न्यूनतम आयु18 वर्ष
सामान्य / EWSअधिकतम 24 वर्ष
OBC-NCLअधिकतम 27 वर्ष
SC / STअधिकतम 29 वर्ष
PwBD10 वर्ष अतिरिक्त छूट
OBC-NCL + PwBD13 वर्ष अतिरिक्त छूट
SC / ST + PwBD15 वर्ष अतिरिक्त छूट

नोट: SC/ST एवं OBC-NCL की आयु में छूट केवल उनके आरक्षित पदों पर ही लागू होगी।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

आधिकारिक नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क (Application Fee) का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन भरते समय केवल आधिकारिक अधिसूचना के निर्देशों का ही पालन करना चाहिए। किसी भी प्रकार का शुल्क अपनी ओर से अनुमानित नहीं माना जाना चाहिए।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Apprentice Training & Stipend

चयनित अभ्यर्थियों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी।

स्टाइपेंड का भुगतान Apprentices Act, 1961, Apprentices Rules, 1992 एवं भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त IOCL द्वारा सभी अप्रेंटिस को ₹2,500 प्रति माह अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी।

स्टाइपेंड से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • प्रशिक्षण अवधि : 12 महीने
  • Apprentices Act के अनुसार स्टाइपेंड देय होगा।
  • अतिरिक्त ₹2,500 प्रति माह IOCL द्वारा दिए जाएंगे।
  • Graduate एवं Technician Apprentices के स्टाइपेंड का एक भाग BOAT DBT के माध्यम से मिलेगा।
  • Trade Apprentices को पूरा स्टाइपेंड IOCL द्वारा दिया जाएगा।
  • बैंक खाता आधार से लिंक एवं DBT Enabled होना आवश्यक है।
  • NATS Portal पर APAAR ID एवं e-KYC अपडेट होना चाहिए।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

IOCL Apprentice Recruitment 2026 में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार रहेगी—

  1. शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी।
  2. समान अंक होने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।
  3. यदि जन्मतिथि भी समान हो तो 10वीं में अधिक अंक वाले उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
  4. पहली बार Apprenticeship करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  5. मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन होगा।
  6. इसके बाद Pre-Engagement Medical Fitness Test आयोजित होगा।
  7. सफल उम्मीदवारों को Apprentice Engagement Letter जारी किया जाएगा।

मेडिकल जांच के लिए हुए खर्च की रसीद जमा करने पर अधिकतम ₹3,000 तक की प्रतिपूर्ति की जा सकती है।

आवेदन से पहले आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवार निम्न दस्तावेज तैयार रखें—

  • NAPS या NATS Registration Number
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • आधार से लिंक DBT बैंक खाता
  • Passport Size Photo
  • Signature
  • APAAR ID (NATS Candidates)
  • e-KYC अपडेट

Document Verification के समय आवश्यक दस्तावेज

दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे—

  • 10वीं की अंकतालिका / प्रमाणपत्र
  • ITI / Diploma / Graduation Marksheet
  • अंतिम डिग्री / डिप्लोमा प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • OBC-NCL Certificate
  • PwBD Certificate (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • Cancelled Cheque
  • Medical Fitness Certificate

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Apply Online Process

IOCL Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी करनी होगी।

Step 1 – NAPS / NATS Portal Registration

  • ITI एवं Data Entry Operator उम्मीदवार NAPS Portal पर आवेदन करें।
  • Diploma एवं Graduate उम्मीदवार NATS Portal पर आवेदन करें।
  • सही व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • केवल एक Discpline Code का चयन करें।
  • Indian Oil Corporation Limited (MD)-Northern Region की Opportunity चुनें।

IOCL Establishment ID

PortalEstablishment ID
NATSNDLSDC000005
NAPSE05200700003

Step 2 – Microsoft Form भरें

NAPS या NATS Portal पर आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को Microsoft Form भी भरना अनिवार्य होगा।

Microsoft Form में—

  • राज्य का चयन करें।
  • तीन पसंदीदा Location भरें।
  • सही Contact Details दर्ज करें।
  • केवल एक बार Form Submit करें।

महत्वपूर्ण: केवल NAPS/NATS Portal पर आवेदन करना पर्याप्त नहीं है। Microsoft Form जमा नहीं करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे।

विवरणलिंक
Fast Education Update On Join TelegramJoin Now
Fast Education Update On WhatsApp GroupJoin Now Group
आवेदन प्रारंभ7 अगस्त 2026
अंतिम तिथि6 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे)
Apply Online (NAPS)NAPS Apply
Apply Online (NATS) NATS Apply
Official NotificationPDF Download
Official WebsiteIOCL Official Website
RojgarResultPress Official WebsiteRojgarResultPress.com

IOCL Apprentice Recruitment 2026 FAQs

Q1. IOCL Apprentice Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर: कुल 433 अप्रेंटिस पद हैं।

Q2. आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

उत्तर: 7 अगस्त 2026 से।

Q3. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: 6 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे)

Q4. क्या लिखित परीक्षा होगी?

उत्तर: नहीं, चयन केवल मेरिट, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल के आधार पर होगा।

Q5. Apprentice Training कितने समय की होगी?

उत्तर: 12 महीने

Q6. क्या Microsoft Form भरना अनिवार्य है?

उत्तर: हाँ, NAPS/NATS आवेदन के बाद Microsoft Form भरना अनिवार्य है।

Related Job & Result Updates

Leave a Comment